मेरे कार्यों का लाभ गरीबों और बेसहारों तक पहुंचता है, तब मुझे सच्ची आत्म-संतुष्टि मिलती है: ज्ञान प्रकाश सिंह

Share

भाजपा नेता ने दी अस्पताल को नई ज़िंदगी, मशीनों से लौटेगी गरीबों की आंखों की रोशनी

जौनपुर। अंतिम सांसें गिन रहे एक अस्पताल को भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने नई ज़िंदगी दे दी है। उन्होंने सीतापुर आंख अस्पताल को अत्याधुनिक उपकरण मुहैया कराए हैं, जिनसे गरीब और असहाय मरीजों की आंखों की रोशनी लौटेगी।
जो मशीनें अब यहां लगी हैं, वही मशीनें महानगरों के बड़े अस्पतालों में उपयोग होती हैं, जहां इलाज के लिए भारी-भरकम शुल्क लिया जाता है। अब मात्र 30 रुपए में मरीजों को वही उपचार मिलेगा जो बड़े शहरों में हजारों रुपए लेकर किया जाता है।

ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई इन मशीनों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इनमें अप्थाल्मिक चेयर यूनिट, ऑपरेटिंग टेबल, ई-टेस्टिंग चार्ट, ऑटोरेफ्रैक्टोमीटर विद केरेटोमीटर, ए-स्कैन मशीन और बाईपोलर कॉटरी मशीनें शामिल हैं।

सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. अजय पाण्डेय ने बताया कि इन उपकरणों से अब इलाज की गुणवत्ता और गति दोनों बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि “भाजपा नेता का यह कार्य समाज सेवा का अनुपम उदाहरण है।”

बीजेपी नेता ने कहा कि जब मेरे कार्यों का लाभ गरीबों और बेसहारों तक पहुंचता है, तब मुझे सच्ची आत्म-संतुष्टि मिलती है। प्रभु ने जो क्षमता दी है, उसका उपयोग जनसेवा में करना ही मेरा धर्म है।

सिटी मजिस्ट्रेट एवं अस्पताल के कोषाध्यक्ष इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि जब उन्होंने यह प्रस्ताव रखा, तो ज्ञान प्रकाश सिंह ने तुरंत इसे स्वीकार कर कार्य पूरा कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्र परीक्षक अमित पाण्डेय ने संचालन किया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ज्ञान प्रकाश सिंह ने लीलावती हॉस्पिटल का जीर्णोद्धार कराया था और जिला अस्पताल में डीलक्स शौचालय भी बनवाया था।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *