स्वच्छता,शारीरिक ही नहीं मानसिक,सामाजिक भी हो: डॉ जाह्नवी

Share

मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के मनोविज्ञान विभाग में “स्वच्छ भारत अभियान” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस दौरान डॉक्टर जान्हवी श्रीवास्तव में कहा कि स्वच्छता, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तीनों जगहों पर दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल शारीरिक स्वच्छता को बढ़ावा देना था, बल्कि मानसिक स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी जागृत करना था।


विभाग के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक संस्कार है, जिसे युवा पीढ़ी के माध्यम से समाज में गहराई तक पहुँचाया जा सकता है।”कार्यक्रम का समापन “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ मन” के संकल्प के साथ हुआ।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने कक्षाओं, गलियारों और विभागीय परिसर की सफाई की।
इस अवसर पर कुंकुम, सिद्धार्थ, पूजा कृष्णा, श्रेया, यशिका, सुमित आदि छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *