वर्षों से लंबित वरासत प्रकरण का जिलाधिकारी ने किया त्वरित समाधान

Share

जनसुनवाई बनी जनसहायता का माध्यम, मात्र दो घंटों में दर्ज हुआ वरसात में नाम

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के समक्ष आज जनसुनवाई के दौरान रमेशचंद्र मौर्य पुत्र हीरालाल निवासी तहसील सदर द्वारा उपस्थित होकर अवगत कराया गया कि इनके पिताजी की मृत्यु वर्ष 1996 में हुई थी और तब से इनका नाम वरासत में दर्ज नहीं हो पा रहा था और इनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। लेकिन आवेदन में इनका मोबाइल नंबर गलत लिखे होने के कारण इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस कारण लेखपाल द्वारा नाम दर्ज करने में समस्या आ रही थी।

आज रमेशचंद्र मौर्य व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए तथा अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज कराया इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को शीघ्र प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए जिसके क्रम में मात्र दो से तीन घंटे में ही विगत कई वर्षों से लंबित इस प्रकरण का निस्तारण हो गया तथा रमेश चंद्र का नाम खतौनी में दर्ज कराते हुए उन्हें खतौनी उपलब्ध करा दी गई।

खतौनी प्राप्त होने पर रमेश चंद्र द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *