शक्ति मोबाइल टीम का जागरूकता अभियान

Share

महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की दी जानकारी
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में शक्ति मोबाइल टीम द्वारा जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर महिला एवं बाल संबंधी समस्याओं पर संवाद स्थापित किया।

अभियान के दौरान घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला हिंसा एवं उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।

टीम ने वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा (102), एम्बुलेंस सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क तथा राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग से संपर्क की प्रक्रिया समझाई।

शक्ति मोबाइल टीम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। यह जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *