जौनपुर दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

Share

ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप पुलिस ने खाली कराया परिसर

जौनपुर। जनपद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल जिला जज की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं तथा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे न्यायालय परिसर को घेर लिया।

सुरक्षा के मद्देनज़र न्यायालय परिसर में मौजूद सभी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया गया।

निर्देश मिलते ही अधिवक्ता अपने-अपने चैंबर बंद कर परिसर खाली कर घरों के लिए रवाना होने लगे। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

घटना की खबर फैलते ही आसपास की सड़कों पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे शहर में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई। फिलहाल पुलिस टीम परिसर की सघन जांच कर रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *