मछलीशहर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मछलीशहर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम कौरहा निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि गांव के रास्ते पर गिट्टी डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है जिससे आवागमन में समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से रास्ता खुलवाने का अनुरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मछलीशहर एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि मौके पर जांच कराते हुए प्रकरण को निस्तारित किया जाए। इसी क्रम में शिव शंकर विश्वकर्मा निवासी घिसुआ मछलीशहर थाना मीरगंज ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लगभग 50 वर्षों से प्रचलित मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है। उन्होंने मार्ग को पुनः बहाल कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त ग्राम अमाई थाना मीरगंज निवासी हरिलाल पुत्र रघुनाथ ने ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने एवं रास्ता बनवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने इस मामले में उप जिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिये गये।

सुजानगंज निवासी रूपाली दुबे द्वारा केबल जल जाने के कारण सात दिन से विद्युत सप्लाई बंद होने के संबंध में शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत को जांच कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाएए जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद में भूसा संग्रहण का अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में आज मछलीशहर तहसील में उपजिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के द्वारा उत्साहपूर्वक भूसा दान किया गया है जोकि अस्थायी गोआश्रय स्थलों में उपलब्ध करायी जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी की तरफ से सभी दान दानदाताओं को “पुण्य की एफ.डी.“ के रूप में प्रमाण पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया ।

उन्होंने आलोक कुमार उपाध्याय, राजकुमार सरोज, हनुमंत पांडे, अनिल कुमार यादव, संतोष दुबे, अनिल यादव, मृत्युंजय बिन्द, शिवनाथ मौर्य, संतोष दुबे, सुरेश कुमार, के साथ ही अभिमन्यु सिंह जिन्होने अपने शादी के सालगिरह पर भूसा दान किया, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा उनके इस कार्य के लिए भूरि भूरि प्रशंषा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह महादान है इस पुनीत कार्य में अन्य सम्भ्रान्त नागरिक समाजसेवी अधिक से अधिका संख्या में आगे आकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी अपील किया कि अपने आस पास पक्षियों के लिए दाना और पानी अवश्य रखें। इसके साथ ही नैपियर लगाने का सबसे उपयुक्त समय है जिसे सभी गौशालाओं के प्रयोगार्थ उगाने के लिए भी निर्देश दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 109 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, डीडीओ, क्षेत्राधिकारी, बीडीओ, डीपीआरओ, एसीएमओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, और आमजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *