स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर एवं सहारनपुर में कक्षा 06, 09 एवं 11 में प्रवेश हेतु सूचना’

Share

जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 स्पोर्ट्स कालेजेज सोसायटी, लखनऊ के अधीन संचालित गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज, गोरखपुर, मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कालेज, सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर एवं स्पोर्ट्स कालेज सहारनपुर में सत्र 2026-27 में रिक्त कुल 518 संभावित सीटों को भरे जाने हेतु कक्षा 06, 09 एवं 11 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया आनलाईन सम्पादित की जायेगी। आवेदन फार्म ’’खेल साथी पोर्टल’’ http://khelsathi.in के माध्यम से भरे जायेंगे। आवेदन करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कालेज की वेबसाइट sportscollegelko.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक अथवा वेबसाइट http://khelsathi.in पर स्पोर्ट्स कालेज एडमिशन पर क्लिक करके निर्धारित प्रारूप को भरकर एवं आवेदन शुल्क रू0 200 जमा कर आवेदन कर सकता है। आवेदन फार्म में यूडाइस पोर्टल द्वारा निर्गत अभ्यर्थी का पेन नम्बर (परमानेन्ट एजूकेशन नम्बर) अनिवार्य रूप से भरा जायेगा। बिना पेन नम्बर के आवेदन नहीं कर सकता है।

अभ्यर्थी की आयु की गणना दिनांक 01.04.2026 से की जायेगी। अभ्यर्थी के शैक्षिक रिकार्ड का परीक्षण यूडाइस प्लस पोर्टल पर उसके पेन नम्बर के आधार पर किया जायेगा। कक्षावार आवेदन हेतु आयु सीमा का विवरण इस प्रकार है- कक्षा 06 के लिए आयु वर्ग 09 से 12 वर्ष अर्थात जन्मतिथि 01.04.2014 से 31.03.2017, कक्षा 09 के लिए आयु वर्ग 12 से 15 वर्ष अर्थात जन्मतिथि 01.04.2011 से 31.03.2014, कक्षा 11 के लिए आयु वर्ग 15 से 17 वर्ष अर्थात जन्मतिथि 01.04.2009 से 31.03.2011 के मध्य होनी चाहिए। उक्त कालेजों में प्रवेश हेतु ’वाराणसी मण्डल के जनपदों की प्रारम्भिक चयन परीक्षा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में दिनांक 21-22 मई, 2026’ तक प्रातः 7 बजे से एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी एवं तैराकी (केवल बालग वर्ग), हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबाल एवं बैडमिन्टन (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं जूडो (केवल बालिका वर्ग) तथा बॉक्सिंग, हैण्डबाल एवं भारोत्तोलन (केवल बालग वर्ग) में आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थी को उ0प्र0 का अधिवासी होना चाहिए तथा अभ्यर्थी केवल अपने मण्डल से ही प्रारम्भिक चयन परीक्षा में आवेदन कर सकता है।

प्रारम्भिक चयन परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर प्रदेश स्तरीय खेलवार एवं श्रेष्ठता सूची तैयार की जायेगी। प्रारम्भिक चयन परीक्षा की श्रेष्ठता सूची कालेज वेबसाइट तथा खेल साथी पोर्टल पर प्रकाशित करायी जायेगी। श्रेष्ठता सूची में चयनित अभ्यर्थी खेलवार निर्धारित तिथि (03-04 जून, 2026 तथा 05-06 जून, 2026) एवं समायानुसार तथा स्थान अनुसार मुख्य चयन परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य चयन परीक्षा की श्रेष्ठता सूची के अनुसार अभ्यर्थियों की केन्द्रीय व्यवस्था के अन्तर्गत ’जैविक आयु जांच’ करायी जायेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *