जौनपुर। मा० विधायक बदलापुर श्री रमेशचंद्र मिश्रा तथा जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा बदलापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
तहसील बदलापुर अंतर्गत महाराजगंज के ग्राम पंचायत अंगराह में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाना है। निरीक्षण के दौरान भूमि से संबंधित आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
मा० विधायक जी तथा जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को डीपीआर बनाने के साथ ही निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेंद्र पांडेय सहित यूपीपीसीएल के एई, जेई एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply