डीएम ने पाली ग्राम में ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का किया निरीक्षण

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा आज पाली ग्राम में स्थित ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम सचिवालय में आमजन को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के समय ग्राम सचिवालय में सेल्फ एन्यूमरेशन, फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित पाया गया। अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम सचिवालय पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, केवाईसी सहित अन्य जनसेवा संबंधी कार्य सुचारू रूप से संपादित किए जा रहे हैं।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अमृत वाटिका का निरीक्षण किया तथा आम के पौधे का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालय पर शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मडियाहू, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *