ट्रैफिक व्यवस्था पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौराहों से रोडवेज तक किया निरीक्षण

Share

जौनपुर। जनपद में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह गुरुवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।एसएसपी ने जेसीस चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।

इस दौरान सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्कूल, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने रोडवेज परिसर पहुंचकर एआरएम के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। यात्रियों की सुविधा, बसों के संचालन, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *