जौनपुर। जनपद मे महिलाओं से जुड़े अपराधों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लाइन बाजार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत लाइन बाजार पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अजीत प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी अजीत प्रजापति, थाना लाइन बाजार क्षेत्र के प्रानपुर चौकीपुर शीतला चौकिया धाम का निवासी है। उसके खिलाफ थाना लाइन बाजार में मुकदमा संख्या 185/26 धारा 69 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र और हेड कांस्टेबल चन्दन सिंह की प्रमुख भूमिका रही।












Leave a Reply