जौनपुर। विश्वविद्यालय की एमबीए की छात्रा श्रेया सिंह के मोबाइल फोन पर अत्यंत अमर्यादित व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर सरायख्वाजा थाने में प्राथमिकी दर्ज हो गई है और पुलिस ने कार्यवाही भी शुरू कर दिया है।
विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा है कि संबंधित मोबाइल 73768 68019 से छात्रा के लिए अभद्र और घृणित भाषा का प्रयोग किया गया है विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना के प्रति अतिगंभीर है।
प्रो0 सिंह ने कहा है यह केवल छात्रा का व्यक्तिगत मामला नहीं है बल्कि यह विश्वविद्यालय की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह है इसलिए इन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में साथ कठोरतम कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि ऐसे लोगों को सबक मिले। ग़ौरतलब है कि सरायख्वाजा पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लेकर के इन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दिया है।












Leave a Reply