लेखपाल भर्ती परीक्षा के निर्विघ्न और शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित कराया जाए: आयोग सचिव

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के निर्विघ्न और शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित कराए जाने हेतु आयोग के सचिव श्री हरिकेश चौरसिया द्वारा जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक की गई।

जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 10000 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसका कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में बनाया जा रहा है। परीक्षा के दिन जनपद में ट्रैफिक के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था परिवहन व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी नगर, एआरएम रोडवेज, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *