पार्सल बॉय से मोबाइल व रुपये झपट्टा मारकर छिनने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Share

जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा पार्सल बॉय (डिलीवरी बॉय) से मोबाइल व रुपये झपट्टा मारकर छिनने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से मोबाइल, मोटर साइकिल बरामद। श्री कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दि0-10.05.2026 को वादी मुकदमा श्री अभिषेक कुमार यादव पुत्र शोभनाथ यादव ग्राम मियांचक थाना खुटहन जनपद जौनपुर द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक- 09.05.2026 दिन में पटैला बाजार से पार्सल आफिस शाहगंज जा रहा था कि रास्ते में सेवई नाला मन्दिर के पास अपनी मोटर साइकिल रोक कर पार्सल का पैसा गिन रहा था। तभी अचानक पिछे से एक मोटर साइकिल से तीन लोग आये और झपट्टा मार के मेरे पैसे व मोबाइल छीन कर भाग गये। जिनका वाइक नं0 U.P.62 DJ 1443 अपाचे तथा दूसरी बाइक बिना नम्बर प्लेट की थी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-116/26 धारा-304(2)/351(3)/3(5) बीएनएस बनाम 1.तरूण कुमार सिंह पुत्र प्रदीप निवासी अमावा खुर्द थाना सरपतहाँ जौनपुर, 2.शिवम् गौतम पुत्र नरेन्द्र गौतम निवासी दुमदुमा थाना सरपतहाँ जौनपुर, 3.अविनाश बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द निवासी ईशापुर जौनपुर व 4. दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया दिनांक-10.05.2026 को पुलिस टीम आपस में बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा बताया गया कि सेवाई नाला के पास हुई छपट्टामारी में शामिल अपाची मोबाइल से दो व्यक्ति सुईथाखुर्द नहर के रास्ते पटैला की तरफ जा रहे हैं यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है। पुलिस टीम नहर के रास्ते पर आकर टार्च की रोशनी में मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया कि सामने अचानक पुलिस को देखकर मोटर साइकिल चालक पीछे मोड़कर भागना चाहा परन्तु पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेर कर मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम शिवम् गौतम पुत्र नरेन्द्र गौतम निवासी ग्राम दुमदुमा, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष बताया। जामा तलाशी से कुल 620/- रूपये मिला। तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अभिनाश बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम ईशापुर थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष बताया। जिसके जामा तलाशी से 01 मोबाइल VIVO V2321 PRO स्क्रीन टच तथा जेब से कुल 750/- रूपये मिला। तथा मोटर साइकिल नं0 यू0पी0 62 डी0जे0 1443 अपाची रंग सफेद बरामद हैं। अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

1.शिवम् गौतम पुत्र नरेन्द्र गौतम निवासी ग्राम दुमदुमा, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष2.अभिनाश बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम ईशापुर थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष आपराधिक इतिहास अभियुक्त –1. मु0अ0सं0-116/26 धारा-304(2)/351(3)/3(5),317(2) बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।बरामदगी-1.01 मोबाइल VIVO V2321 PRO स्क्रीन टच2.छिने गये रुपये से 1370/- रूपये बरामद3.01 मोटर साइकिल अपाचेगिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-1.प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर । 2.उ0नि0 रविप्रकाश सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर।3.का0 संजय जायसवाल, का0विपिन जायसवाल, का0कुलदीप गोस्वामी, का0सोनू यादव, रि0का0 विनय यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *