डीएम के निर्देशन में सीडीओ द्वारा पीसीएफ संस्था के शाहगंज स्थित उर्वरक बफर गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा पीसीएफ संस्था के शाहगंज स्थित उर्वरक बफर गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में भंडारित यूरिया एवं डीएपी उर्वरक बैगों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने भण्डारनायक को निर्देशित किया कि सभी उर्वरक बैगों का भंडारण वैज्ञानिक पद्धति एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कुछ बोरियां फटी हुई पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रबंधक पीसीएफ को समस्त बोरियों का मानक के अनुरूप भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हैंडलिंग एवं परिवहन ठेकेदारों को समय से उर्वरक प्रेषण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुछ बोरियों का वजन भी कराया गया। सभी बोरियों का वजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया तथा कहीं भी घटतौली की स्थिति नहीं मिली।

उन्होंने गोदाम परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के निर्देश भी दिए।

इसके उपरांत गोदाम परिसर में संचालित गेहूं क्रय केंद्र “पीसीएफ केएसके इमरानगंज” का निरीक्षण किया गया। केंद्र पर सभी अभिलेख व्यवस्थित पाए गए। केंद्र प्रभारी को अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार गेहूं क्रय करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, क्षेत्र अधिकारी इफको सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *