जौनपुर। सी बी सिंह लॉ कॉलेज अम्बेडकर नगर में तृतीय प्रोफेसर शिव सहाय सिंह राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 दिनांक 2 व 3 मई को आयोजित की गई जिसमें उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय जौनपुर के छात्रों ने प्रतिभाग किया, उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय के छात्र सौरभ श्रीवास्तव, हसन राजा तथा हितेश कुमार सेठ ने प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इसके साथ ही सौरभ श्रीवास्तव ने बेस्ट स्पीकर का गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया, उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय की टीम ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को सेमीफाइनल में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार गया को हरा कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया, महाविद्यालय के विजेता छात्रों को महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी तथा प्राचार्य डॉ० आशुतोष मिश्र ने सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण डॉ० आनन्द सिंह, डॉ० सर्वेन्द्र कुमार, डॉ० मुकेश चन्द्र जायसवाल, डॉ० योगेश पाण्डेय, श्री रमेशचन्द्र पाण्डेय, डॉ० अच्छेलाल पाल, श्री देवेश पाठक, डॉ० साधना मिश्रा, डॉ० सुदक्षिणा यादव, डॉ० पूजा सिंह, श्री नितेश कुमार एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्री सुबाष चन्द्र पाल, श्री राघवेन्द्र शुक्ल, श्री अनुपम तिवारी, श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्री प्रमोद कुमार एवं छात्र-छात्रायें कार्यक्रम में उपस्थित रहें।












Leave a Reply