नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार

Share

जौनपुर। थाना तेजीबाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रसिकापुर चौराहे से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष तेजीबाजार सत्येंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ सिंह एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, थाना तेजीबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 112/2026 के तहत नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में वांछित मदन लोना (40 वर्ष) पुत्र राम वरन लोना निवासी ग्राम घरवासपुर, थाना तेजीबाजार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 74 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश सिंह एवं कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *