डीएम ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा नीट परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से जनपद के टी.डी. पी.जी. कॉलेज एवं जनक कुमारी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने सुरक्षा कर्मियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *