मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने खेतासराय में ताजिया जुलूस का किया निरीक्षण

Share

जौनपुर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना खेतासराय क्षेत्र में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई।जिला प्रशासन ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर जनपदभर में पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेटों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की तैनाती की गई है। सभी कार्यक्रमों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *