पीयू में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत हुआ वृहद पौधरोपण

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रविवार को तीन चरणों में वृहद पौधरोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थलों पर हुए इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रथम चरण में विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण एवं आवासीय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (नोडल अधिकारी) एवं प्रमुख सचिव मत्स्य श्रीमती धनलक्ष्मी के., जिलाधिकारी सैमुअल एन. पॉल, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) श्रीमती दिव्या, फॉरेस्ट रेंजर श्रीमती शालिनी चौरसिया तथा कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया।

द्वितीय चरण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के अमृत सरोवर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवकों, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

तृतीय चरण में विश्वविद्यालय के मियावाकी वन में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. राज कुमार ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण देने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अविनाश, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. अन्नू त्यागी सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *