27 जुलाई को ट्रेन से जौनपुर पहुंचेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा अलर्ट

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को रेल मार्ग से जौनपुर पहुंचेंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे पुलिस, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रेलवे पुलिस मुख्यालय तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे, प्रयागराज कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार राज्यपाल की प्रस्तावित रेल यात्रा को देखते हुए कानपुर, प्रयागराज और जौनपुर की जीआरपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों और रेल मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया है।

राज्यपाल 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रेल मार्ग से आगमन को देखते हुए जौनपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी, ताकि राज्यपाल का दौरा सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *