जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विनियमित क्षेत्र की समीक्षा बैठक संपन्न

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विनियमित क्षेत्र की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित भवन मानचित्रों की विस्तृत समीक्षा करते हुए डेटवार लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा पेंडेंसी को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेट वाइज पेंडेंसी की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अवैध निर्माण पर सतत निगरानी रखी जाए।

उन्होंने भवन निर्माण में वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित कराने के निर्देश दिए। साथ ही विनियमित क्षेत्र की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *