जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री समुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, सुरक्षा उपकरणों सहित सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया कि सभी कर्मी समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आमजन को अनावश्यक असुविधा से बचाने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।












Leave a Reply