जौनपुर/मुफ्तीगंज। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय देवकली, विकासखंड मुफ्तीगंज में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में ओजोन परत की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देश के क्रम में तथा खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने, प्रदूषण कम करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सविता मौर्या सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।












Leave a Reply