अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज

Share

जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण और निर्देशन में केराकत थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार पुत्र बेचुलाल निवासी नदौली, थाना केराकत, जनपद जौनपुर को डेडुवाना मोड़ से गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ केराकत थाने में मुकदमा संख्या 485/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए चालान की कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 485/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा संख्या 47/2022 तथा मेहनगर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 478/2022, धारा 363 और 366 भादवि शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम मिश्रा और कांस्टेबल जितेंद्र गौड़ शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *