पीयू में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन

Share

30 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण तकनीकी समाधान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को अभियंता दिवस के अवसर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH)-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 टीमों के कुल 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

हैकाथॉन में प्रतिभागी टीमों ने विभिन्न समस्या कथनों पर आधारित अपने नवाचारपूर्ण विचारों और तकनीकी समाधानों का निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया। टीमों का मूल्यांकन नवाचार, तकनीकी व्यवहार्यता, समस्या-समाधान क्षमता तथा प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया।

चार सदस्यीय निर्णायक मंडल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश भास्कर, कंप्यूटर एप्लीकेशन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव गंगवार, कंप्यूटर साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत कुमार यादव तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीप प्रकाश सिंह शामिल रहे।

निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागी टीमों के समाधानों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट और तकनीकी समाधानों को आगामी चरणों के लिए अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अनुराग सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *