हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजा साहब का जन्मदिन, हवेली पहुंचकर लोगों ने दी शुभकामनाएं
जौनपुर। जौनपुर राज के 12वें नरेश राजा कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे का 80वां जन्मदिन शनिवार को पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर राजमहल स्थित हवेली में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने राजा साहब को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
सुबह से ही हवेली में जन्मदिन समारोह की तैयारियां शुरू हो गई थीं। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। राजमहल में आयोजित विशेष समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और राजा साहब को शुभकामनाएं देने के साथ उनका आशीर्वाद भी लिया।

जन्मदिन के अवसर पर राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया। उन्होंने राजा साहब के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
सुबह से ही हवेली में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मंत्री, समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षक, पत्रकार, व्यवसायी, अधिवक्ता सहित स्थानीय लोग पहुंचे और राजा साहब को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान हवेली का माहौल उत्सवमय रहा। लोगों ने राजा साहब के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।












Leave a Reply