भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 12 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल

Share

जौनपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देशभर में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 का आयोजन जौनपुर जनपद में भी किया गया। जनपद के 125 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराना है। परीक्षा में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं, नैतिक शिक्षा, भारतीय महापुरुषों के जीवन चरित्र, तीज-त्योहार तथा देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

आयोजकों ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कार, नैतिक मूल्यों और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *