एनएच-233 चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगा प्रतिकर: जिलाधिकारी

Share

जौनपुर। तहसील केराकत क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-233 के चौड़ीकरण से प्रभावित 20 ग्रामों के किसानों को प्रतिकर धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने प्रभावित किसानों के साथ वार्ता की।

वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं एवं प्रतिकर भुगतान से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपना बैंक खाता विवरण, फोटो, शपथ पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख यथाशीघ्र संबंधित कार्यालय में उपलब्ध करा दें, ताकि पात्र किसानों को प्रतिकर धनराशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने एनएच-233 के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करने, कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रतिकर भुगतान से संबंधित लंबित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही चौड़ीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने पाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *