सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सा अधीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश

Share

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा एवं धनियामऊ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली, जबकि आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं।

सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के ऑनलाइन पर्चे बनाए जाएं तथा जननी सुरक्षा योजना (JSY) के लाभार्थियों को भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल में सभी आवश्यक औषधियों की उपलब्धता बनाए रखने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा एवं धनियामऊ का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमओ ने मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *