कलेक्ट्रेट सभागार में जेम कार्यशाला का आयोजन

Share

जौनपुर। उद्योग एवं उद्यम निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर के निर्देशों के क्रम में राजकीय कार्यालयों द्वारा विभागीय आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से किए जाने तथा तकनीकी एवं वित्तीय निविदा खोलने के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए 03 अक्टूबर 2026 को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जेम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने की।

कार्यशाला में जेम एक्सपर्ट अनिल राय ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जेम पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया, तकनीकी एवं वित्तीय निविदा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को जेम के माध्यम से खरीदारी की प्रक्रिया और निविदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।

कार्यशाला के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में अधिकारियों द्वारा जेम पोर्टल पर बीड प्रक्रिया के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं शंकाओं के संबंध में प्रश्न पूछे गए। जेम एक्सपर्ट द्वारा सभी प्रश्नों का विस्तार से समाधान बताते हुए आवश्यक सुझाव एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ए.एस. पाठक, जिला विकास अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी देवी सहित जनपद के विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *