मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत नाम शामिल कराने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Share

जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जौनपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो को निर्धारित मानक तक बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर पुनरीक्षण अवधि में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य “कोई मतदाता न छूटे (No Voter to be Left Behind)” सुनिश्चित करना है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जाएगा।

इस अभियान में विभिन्न विभागों, जैसे महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, ग्राम्य विकास एवं युवा कल्याण विभाग का सहयोग लिया जाएगा। संबंधित विभागों के सहयोग से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ECINET Mobile App, Voter Helpline App तथा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म-6, फॉर्म-8 एवं फॉर्म-7 ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *