जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी द्वितीय चरण के जनगणना कार्यों को लेकर सभी चार्ज अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने, पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का चयन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में उपनिदेशक अजय कुमार ने स्व-गणना (Self Enumeration) से संबंधित रणनीति एवं तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा भी की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply