जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में मंगलवार को यातायात नियमों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
यातायात पुलिस एवं विभिन्न थानों की पुलिस ने प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी तथा बिना वैध प्रपत्रों के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 706 वाहनों का चालान किया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी बरतने की अपील की।












Leave a Reply