जिलाधिकारी ने किया तहसील मछलीशहर का निरीक्षण

Share

पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को इसी माह निस्तारित करने के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन ने तहसील मछलीशहर का निरीक्षण कर विभिन्न अभिलेखों एवं पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर इसी माह निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बेंच एवं बार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा न्यायिक कार्यों में प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनसामान्य से संबंधित प्रकरणों का मेरिट के आधार पर निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि न्याय में अनावश्यक विलंब न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और परिसर को और अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *