मुख्य विकास अधिकारी ने अस्थायी गौशाला का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Share

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने विकासखंड करंजाकला की ग्राम पंचायत खतिपुर भैसा स्थित अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं एवं गोवंश के रखरखाव का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन संस्था, ग्राम पंचायत सचिव एवं खंड विकास अधिकारी को गौशाला की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने, पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निरीक्षण या जांच के दौरान लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गोवंश की देखभाल और बेहतर व्यवस्थाओं पर प्रशासन का जोर।

#JaunpurNews #Karanzakala #गौशाला #मुख्यविकासअधिकारी #Jaunpur

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *