जिला निर्वाचन अधिकारी ने सिकरारा में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Share

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने कार्यालय खंड विकास अधिकारी, सिकरारा में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने मतदान केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा मतदाताओं की सुविधा से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *