जौनपुर (परऊगंज)। पत्रकारिता में पांच दशक तक सफल पत्रकार के रूप में क्रियाशील आजातशत्रु पत्रकार पंडित चन्द्रेश मित्र की पांचवीं पुण्यतिथि पर कुटीर संस्थान चक्के के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं अभयजीत दुबे स्मृति सभागार में एक भव्य आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रूप सेवा संस्थान के मुखिया रामकृष्ण त्रिपाठी ने की और मुख्य अतिथि नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० राम मोहन पाठक रहे। इस आयोजन में जनपद के प्रत्येक क्षेत्र के विशिष्ट लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन दो सत्रों में चला।
प्रथम सत्र में प्रकाश चंद्र पांडे विद्यार्थी की राम कथा का सुंदर प्रवचन हुआ।

दूसरे सत्र में श्रद्धांजलि गोष्ठी हुई जिसमें पंडित जी के सहकर्मियों और उनके साथ रहे पत्रकारों तथा शिक्षकों ने विस्तार से अपना अपना विचार व्यक्त किया।
आयोजन के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम मोहन पाठक ने कहा कि अमर्त्य पत्रकार पंडित चन्द्रेश मिश्रा ग्रामीण अंचल में पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे। वे कलम के जादूगर थे। खबरें चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र की रही हूं या राजनीति से संबंधित रही हो, त्वरित टिप्पणी करके कार्रवाई भी करवाने की क्षमता रखते थे। उनसे संबंधित इतनी घटनाएं हैं जिन पर पुस्तक लिखी जानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के वरिष्ठ पत्रकार शशिधर पाठक ने उन्हें अत्यंत सफल पत्रकार होने के साथ ही व्यवहारकुशल एवम् सुंदर व्यक्तित्व का धनी बताया। अपने संबोधन में पाठक जी ने कुछ स्वनामधन्य पत्रकारों की धुलाई भी की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले अन्य लोगों में प्रो० मनोज कुमार मिश्रा, प्रखर जी, अरुण कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार शुक्ला, दिनेश चौधरी, राजीव सिंह, सुरेश पाठक प्राचार्य, नवनीत मिश्रा, रामदयाल द्विवेदी आदि रहे।

इस अवसर पर अनेक प्रबुद्ध जनों, पत्रकारों और शिक्षा से जुड़े विशिष्ट लोगों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
अंत में आभार ज्ञापन डॉ राघवेंद्र पांडे ने तथा संचालन संस्थान के महाप्रबंधक राजेंद्र दुबे और पूर्व प्राचार्य डॉ० रमेश मणि त्रिपाठी ने किया। किसी दिवंगत पत्रकार के लिए जनपद में किया जाने वाला यह बड़ा आयोजन था जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है।












Leave a Reply