राम कथा के पहले निकली भव्य कलश यात्रा

Share

जौनपुर: शनिवार को जिले में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विसर्जन घाट से निकलकर यात्रा चहारसू चौराहा, ओलनगंज, रूहट्टा, पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा होते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में स्थित पंडाल में पहुंची। कलश यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। आकर्षक झांकी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

पूरा जिला राममय हो गया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। लगभग पांच हजार महिला श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुई थीं। जगह जगह राम भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम के प्रायोजक वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह अपनी धर्म पत्नी के साथ यात्रा में शामिल थे। भाजपा नेता ने कलश यात्रा में आए हुए सभी महिला श्रद्धालु और राम भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी राम भक्तों से श्री राम कथा में भाग लेने की अपील की है। बताते चलें कि 10 नवंबर से बीआर इंटर कालेज के मैदान में भव्य और ऐतिहासिक राम कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रसिद्ध कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज सुनाएंगे। सेवा भारती काशी प्रांत के तत्वाधान में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *