जिलाधिकारी ने शाही किला का किया निरीक्षण

Share

जौनपुर : दिनांक 20-11-24 को नगर स्थित शाही किला का भ्रमण किया गया और पाथवे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाही किले में चल रहे पाथवे निर्माण के कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्देशित किया कि पाथवे का निर्माणकार्य मानक के अनुरूप तथा गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और आगामी जौनपुर महोत्सव से पूर्व यह कार्य पूर्ण कर लिए जाए।

इसके पश्चात शाही किले में शैक्षिक भ्रमण पर आए स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शाही किले के बारे में जानकारी दी गयी और कहा गया कि माननीय प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व में पुरे भारत वर्ष में जितने भी ऐतिहासिक स्थल अथवा स्मारक हैं उन्हें उसी रूप में सुरक्षित रखने तथा संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के अर्कोलोजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया विभाग द्वारा लगातार कार्य कार्य किया जा रहा है जिससे कि युवा पीढी इन्हें देख कर भारत वर्ष के गौरवशाली एवं समृद्धि इतिहास तथा सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *