जिलाधिकारी द्वारा गोशाला की जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा बैठक

Share

दिनांक 04-12-24 को आयोजित की गई बैठक

जौनपुर: बैठक में जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पशुचिकित्साविद को निर्देशित किया गया कि सभी गौशालाओं में संरक्षित गोवंशो के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें उनकी नियमित चिकित्सकीय जांच की जाए, किसी भी गौशाला में गोवंश कमजोर न दिखाई दे। सभी गोशालाओ में ठंड से बचाव से संबंधित समस्त इंतजाम करने यथा तिरपाल, टाट पट्टी, बोरा इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाए तथा गोवंश को पर्याप्त मात्रा में भूसा,पराली और हरा चारा खिलाया जाए।

हरा चारा बोने हेतु और पूलिंग के पैसे से भूसा गोदाम/ शेड/सीसीटीवी कैमरा/सोलर लाइट आदि लगवाने हेतु समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। बदलापुर महोत्सव और प्रमुख सचिव, पशुधन के संभावित जनपद भ्रमण के संदर्भ में समस्त को आदेशित किया गया कि सभी गौ आश्रय स्थल पर सारी मूलभूत सुविधाएं और समस्त अभिलेख पूर्ण होने चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी का कर्मचारी को उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *