जौनपुर (जफराबाद) : काली प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज जाफराबाद के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक दिवस की कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में डॉक्टर राधाकृष्णन ने दुनिया के शिक्षकों के सम्मुख जो आदर्श प्रस्तुत किया है वह कीर्ति अमर है उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

आपने वैश्विक स्तर पर भारतीय दर्शन को दुनिया में सर्वोच्च दर्शन के रूप में प्रस्तुत कर भारत को विश्व गुरु के रूप में संसार के सामने पेश किया है। आपका एक दार्शनिक रूप देश का राष्ट्रपति बनने के बाद भी उज्जवल रहा उनकी प्रतिभा के सम्मुख विश्व के सभी दर्शनिक नत रहे हैं।
प्रधानाचार्य शिवकुमार ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक के रूप में हम डॉक्टर राधाकृष्णन को युगों युगों तक याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते रहेंगे।











Leave a Reply