महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारंभ

Share

जौनपुर: महिला सशक्तिकरण की दिशा में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन सभागार लखनऊ से किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी 1647 स्थान के नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रो के उद्घाटन तथा इससे संबंधित एसओपी की पुस्तकों, और “सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश” शीर्षांकित फोल्डर का विमोचन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद्र यादव जी, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह ’’प्रिंशू’’, जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण की उपस्थिति में देखा गया तथा मा0 मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन को सुना गया। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत होगी।

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तथा आत्मनिर्भर महिलाएं जिनमें स्वयं सहायता समूह की दीदी, विद्युत सखी के रूप में विद्युत बिल कनेक्शन, मीटिंग रीडिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुनीता निषाद, नमकीन फैक्ट्री, आटा तैयार करने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदी प्रीति सिंह, अचार, मुरब्बा तैयार करने वाली सुनीला, कृषि विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एफपीओ ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर की श्रीमती दुर्गा मौर्य, जो अचार मुरब्बा नमकीन आदि बनाने का कार्य करती हैं तथा धर्मापुर कृषक प्रोड्यूसर की श्रीमती संध्या जो जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट के निर्माण, गमला, धूपबत्ती आदि बनाने का कार्य करती हैं और महिला बैंक मित्र नीलम गौतम जो वित्तीय समावेशन संबंधी कार्य, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि को प्रसारित करने तथा लोगों को इसके संबंध में जागरूक करने का कार्य करती है के कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ ध्रुव खाडिया, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें विद्युत सखी सुनीता निषाद, स्वयं सहायता समूह की प्रीति सिंह व सुनीला, एफपीओ ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर की दुर्गा मौर्य, धर्मापुर कृषक प्रोड्यूसर की संध्या तथा महिला बैंक मित्र नीलम गौतम शामिल रहीं।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शासन निरंतर महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्यरत है। उन्होंने कहा— “महिलाएं सशक्त होंगी तभी परिवार, समाज और देश सशक्त होगा।”

इसके साथ ही मिशन शक्ति के शुभारंभ का सीधा प्रसारण जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों, विद्यालयों व ग्रामीण स्तर तक देखा गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *