लड़कियों के साथ छेड़छाड़, करने पर एक अभियुक्त गिरफ़्तार

Share

जौनपुर। मुख्यमत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 05 महिला शसक्तिकरण एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के0 के0 सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय के मिशन शक्ति/एन्टी रोमियो टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के पास रास्ते में आने जाने वाली लड़कियो व महिलाओ को देख कर छीटाकशी/अश्लील टिप्पणी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-363/2025 धारा-296 बी0एन0एस0 बनाम-1. कमालुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम ससना पिंपरी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *