आईटीआई गेट के पास अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी

Share

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के सामने खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी होते ही आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

बता दे कि राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के बगल खाई में एक लगभग 45 वर्ष व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित होने लगे व्यक्ति का पहचान नहीं हो पाई। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी ने हत्या की आशंका तो किसी ने रोड एक्सीडेंट की आशंका जताई। लेकिन वही सिद्धिकपुर चौकी, पूर्वांचल पुलिस चौकी और सराय ख्वाजा थाना लगभग तीनों 5 किलोमीटर दूरी पर है।

पुलिस को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्करी हाउस भेज दिए और जांच पड़ताल में जुट गई फॉरेन टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडे को संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *