साइबर धोखाधड़ी के 1,48,000 रु0 पीड़ित को कराया वापस

Share

जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने साइबर धोखाधड़ी/ ठगी के 1,48,000 /- रु0 पीड़ित को कराया गया वापस।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर, श्री देवेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक-09/03/2026 को थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित के साथ हुई ठगी की धनराशि में से ₹1,48,000/- (एक लाख अड़तालीस हजार रुपये) को मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वापस कराया गया। पीड़ित द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।

वापस कराने वाली पुलिस टीम –
1.प्र.नि. अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-बी दीपक कुमार वर्मा थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
3.का0 अचल यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *