थाना सुरेरी एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति पुलिस टीम ने लड़कियों/महिलायों को छीटा-कसी कर रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
जौनपुर। कुँवार अनुपम सिंह श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे शक्ति मिशन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुरेरी राजेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में हे0का0 मुकेश सिंह मय हमराह महिला का0 पुष्पा मौर्या के देख भाल क्षेत्र अन्तर्गत अभियान मिशनशक्ति/एन्टी रोमीयों गस्त दौरान समय करीब 10.30 बजे दिन मे दिनांक-18.03.2026 को जगदीशपुर गाँव स्थित दुर्गा मन्दिर के पास एक व्यक्ति गाँव से निकलने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था एवं छिटाकसी कर रहा था जिसको मौके पर घेरकर पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम काजू पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम भदखीन थाना सुरेरी जनपद जौनपुर बताया जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुये हिरासत पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-28/2026 धारा-296 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- काजू पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम भदखीन थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग- - मु0अ0स0-28/26 धारा-296 बीएनएस थाना सुरेरी जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- - प्र0नि0 राजेश कुमार मिश्र थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
- हे0का0 मुकेश सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
- म0का0 पुष्पा मौर्या थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।












Leave a Reply