नौ साल का लेखा-जोखा: जौनपुर में सजी विकास की तस्वीर, योजनाओं का हिसाब जनता के सामने

Share

जौनपुर। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में गुरुवार को भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आने वाले प्रत्येक आगंतुक को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी दी जाए और पात्र लोगों को लाभान्वित करने में कोई कोताही न बरती जाए।

कार्यक्रम के दौरान नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे मौजूद लोगों ने सराहा।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार मिल रहा है और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया और प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से बचने की अपील की।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि चिकित्सा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी, बीज, उर्वरक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र भी दिए जा रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन सलमान शेख ने किया। इस मौके पर अपर उप जिलाधिकारी सुनील भारती, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *