माटीकला कारीगरों को योजनाओं की दी गई जानकारी

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मतापुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माटीकला से जुड़े कारीगरों एवं प्रजापति समाज के लोगों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार परंपरागत कारीगरों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश ने किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चन्द्र गुप्ता ने माटीकला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र जौनपुर आशुतोष सहाय पाठक ने उद्योग विभाग की योजनाओं एवं उनके लाभों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *