जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा करा रही सरकार : गिरीश चन्द्र यादव

Share

जौनपुर सदर में सात संपर्क मार्गों का लोकार्पण
जौनपुर।
 मा० राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सात संपर्क मार्गों का निर्माण एवं नवनिर्माण कराया गया है, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

लोकार्पित परियोजनाओं में खेतासराय–दीदारगंज मार्ग से जैगहों तक 0.55 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग 19.77 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। वहीं गुरैनी–सोंगर मार्ग से यादव-प्रजापति बस्ती होते हुए गुरैनी मार्ग तक 0.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण 14.80 लाख रुपये की लागत से कराया गया।

इसके अलावा जपटापुर–भुड़कुडा पिच रोड से लपरी नहर तक 0.40 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण 40.12 लाख रुपये की लागत से, मीरापुर–मुबारकपुर मार्ग से पूरा अंधरी गांव में राजीव यादव के घर तक 0.35 किलोमीटर सड़क का निर्माण 12.11 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसी क्रम में जौनपुर–खुटहन मार्ग से छतौरा तक 0.50 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 15.70 लाख रुपये की लागत से तथा जौनपुर–खुटहन मार्ग पर मीरापुर पिच रोड से गुलालपुर तक 0.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण 17.51 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया। वहीं कोइरीडीहा–मल्हनी मार्ग पर ग्राम सभा जर्गे पिच रोड से जर्सी में अरविन्द यादव के घर तक 0.37 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 17.19 लाख रुपये की लागत से कराया गया।

इस मौके पर मा० राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों के साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *